logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

Massive Fire Accident on Yamuna Expressway Shocks Agra

यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में भीषण हादसा, कई बसें व कारें आग में घिरीं, यात्रियों की मौत, जाम और राहत-बचाव जारी, सरकार ने मुआवजा घोषित किया। जांच जारी है!


  • December 16, 2025
  • 1 minute
  • 93 Views
Image

घने कोहरे से हुई भयानक टक्कर

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात घना कोहरा जानलेवा साबित हुआ। आगरा से नोएडा जा रही एक बस और कार की टक्कर के बाद कुछ ही सेकंड में भीषण आग फैल गई और देखते-देखते कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। हादसा इतना भयानक था कि लोग संभल भी नहीं पाए। ज़्यादातर यात्री सो रहे थे और बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में बसें और कारें भी साथ में जलती नजर आईं।

आग और अफरा-तफरी

इस हादसे में 7 बसें और 3 कारें आग की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते बस आग की चपेट में आ गईं। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग झुलस गए हैं और गंभीर रूप से घायल हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के गांवों के लोग सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे। पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ट्रैफिक ठप, लोग परेशान

हादसे के बाद खंदौली टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सैकड़ों वाहन फंसे रहे। आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया था। घंटों बाद जाकर रास्ता साफ किया गया।

सरकार का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे पर दुख जताया और इलाज में कोई लापरवाही न करने के निर्देश दिए। मृतकों के परिवारों को ₹2 लाख मुआवजा और घायलों को ₹50,000 सहायता देने का ऐलान किया गया है। हादसे की जांच जारी है और मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। ड्राइव करते वक्त ध्यान दे और गाड़ी धीरे चलाएं।

 


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *