logo logo
logo logo

Contact Information

Branch office:- Shop 10 38/4A Basement, block Samriddhi building, near balaji juice ,J&k bank and Yes bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282002

Call: +91 6399 505 060

agratrends@gmail.com
Trending in Agra

जनकपुरी महोत्सव 2025: 14 से 21 सितंबर तक कमला नगर में रौनक

आगरा का जनकपुरी महोत्सव 14 से 21 सितंबर तक कमला नगर में, सजावट, शोभायात्रा और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ।


  • September 04, 2025
  • 1 minute
  • 60 Views
Image

आगरा वालों तैयार हो जाओ, क्योंकि शहर का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव फिर आने जा रहा है| आयोजन समिति ने इस बात की पुष्टि की है कि जनकपुरी महोत्सव इस बार 14 से 21 सितम्बर तक कमला नगर में धूम मचाने वाला है| इन् सात दिन तक पूरा इलाका रौशनी, संगीत और श्रद्धा से जगमगाता नज़र आएगा|

 

जनकपूरी को लोग यूँ ही नहीं "राम बारात का दिल" कहते हैं| जब यहाँ की सड़कों पर भव्य शोभा यात्रा निकलती हैं, चौक-चौराहे रंग-बिरंगी सजावट और झिलमिलाती लाइटों से सज जातें हैं – तो पूरा इलाका एक अलग ही दुनिया जैसा लगने लगता है| बच्चे से लेकर बुज़ुर्ग तक, हर कोई इस उत्सव का बेसब्री से इंतज़ार करता है|

 

इस बार की सबसे खास बात यह है कि यह आयोजन इस बार पूरा हफ्ता चलेगा| मतलब ज्यादा दिन, ज्यादा मज़ा और ज्यादा रौनक! इस बार के महोत्सव में शानदार झांकियों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भजन संध्याएँ और पारम्परिक नाटक भी होंगे|

 

जनकपुरी सिर्फ एक उत्सव नहीं है, यह आगरा की पहचान है–जहाँ आस्था और अपनापन दोनों साथ मिलकर खुशियों की बारात निकालते हैं| अगर इस साल जनकपुरी नहीं देखि तो राम भक्तों को दर्शन पाने के लिए अगले साल का इंतज़ार करना पड़ेगा|


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *